Varanasi : पीएमसी अस्पताल में 77वें गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण, कैंसर पीड़ित स्टाफ के इलाज में सहयोग का संकल्प

Shekhar Pandey
वाराणसी। 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएमसी अस्पताल के प्रांगण में अस्पताल के डायरेक्टर डॉ स्वेता चौरसिया व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौरसिया की उपस्थिति में अस्पताल की हाउस कीपिंग स्टाफ जमीला के द्वारा झंडा फहरा कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अस्पताल की हाउस कीपिंग स्टाफ जमीला खान जो कि कैंसर पीड़ित है उनकी मदद के लिए अस्पताल ने अपने समस्त कर्मचारियों से अंशदान कराकर उनके इलाज का खर्च उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ संजय चौरसिया व डॉ स्वेता चौरसिया ने बताया कि अस्पताल की बहुत ही कर्मठ स्टाफ जमीला खान पिछले 6 महीने से ब्लड कैंसर से लड़ रही हैं।

उनका इलाज महामना कैंसर हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। इलाज में आ रही पैसों की परेशानियों को दूर करने के लिए पीएमसी हॉस्पिटल अपनी तरफ से उन्हें लगातार मदद दे रहा है। इसी क्रम में समस्त स्टाफ ने अपनी सैलरी में से दान देकर उनके इलाज का आगे का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम में अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट आर एन राय, डॉ विष्णु देव, डॉ सी एन प्रसाद, डॉ विनय सिंह, विजय राय, मनीष गुप्ता, सचिदानंद, अंजना पाण्डे, प्रमोद कुमार सहित समस्त मैनेजमेंट व कर्मचारी उपस्थित रहे।



