उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : 8 फरवरी को त्रिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस, भव्य धार्मिक आयोजन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर का 18वां स्थापना दिवस 8 फरवरी, रविवार को श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के तत्वावधान में मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष भरत सराफ एवं मंत्री राधे गोविंद केजरीवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर पहली बार श्री राणी सती दादी, सालासर हनुमान जी एवं खाटू श्याम जी के स्वर्णजड़ित सिंहासनों पर विराजमान विग्रहों की अलौकिक एवं नयनाभिराम झांकी के दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे।

महोत्सव के अंतर्गत प्रातः 8 बजे शिव रुद्राभिषेक, 9 बजे 1001 कन्याओं का पूजन तथा पूर्वाह्न 11:30 बजे सूरत की प्रसिद्ध भजन गायिका सुरभि बिरजुका द्वारा समाज की 501 महिलाओं के साथ संगीतमय दादी मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा।

सायंकाल 4 बजे से भजन गंगा का शुभारंभ होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ पहली बार वाराणसी में फतेहाबाद से परविंदर पलक, हनुमानगढ़ (राजस्थान) से देवचुंग तथा रेणुकूट से कृष्ण शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के गायक अनूप सराफ भक्तों को भजनों का रसपान कराएंगे।

संस्था के प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि तीनों विग्रहों की देसी एवं विदेशी रंग-बिरंगे फूलों से भव्य झांकी सजाई जाएगी। मंदिर परिसर को गेंदा, कामनी एवं अशोक पत्ती के पुष्पों तथा रंगीन विद्युत झालरों से आकर्षक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान तीनों विग्रहों को भोग अर्पित किया जाएगा, जिसका वितरण श्रद्धालुओं में होगा। रात्रि में तीनों विग्रहों की भव्य महाआरती संपन्न होगी। बैठक में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button