उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : सरस्वती पूजन समिति विनायका ने श्रद्धा से किया विद्या की देवी का पूजन, जागरण व भंडारे से भक्तिमय हुआ क्षेत्र

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी, 26 जनवरी 2026। सरस्वती पूजन समिति, विनायका के तत्वावधान में मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कर उसे धार्मिक थीम और सुंदर सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे विनायका क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त रहा।

पंडित आदित्य तिवारी ने यजमान शशिकांत श्रीवास्तव एवं उनकी धर्मपत्नी कामिनी श्रीवास्तव के साथ विधि-विधान से मां सरस्वती का पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने विद्या, बुद्धि एवं सफलता की कामना करते हुए मां सरस्वती की आराधना की।

पूजन उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात्रि में आयोजित जागरण में भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सक्रिय सदस्यों आयुष, स्वराज, अंकित, सागर, यशराज, मनोज, पीयूष, शरद, सोमेश्वर, प्रधान, प्रिंस, कल्लू यादव, जय प्रकाश, रामेश्वर तिवारी, पप्पू तिवारी, रौनक सहित अन्य युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही निधि, मंजू, नीलम एवं मीरा का विशेष सहयोग रहा।

वरिष्ठ सहयोगियों एवं मार्गदर्शकों में प्रमोद, अभिषेक श्रीवास्तव (गोलू), श्री प्रकाश, शलभ श्रीवास्तव, राकेश वर्मा एवं मनीष रतन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button