काशी बनेगा जीआई हब का वैश्विक केंद्र: वाराणसी में 14 जून को भव्य ‘जीआई प्रदर्शनी 2025’ का आयोजन”

Shekhar pandey
वाराणसी। 77 जीआई उत्पादो के साथ उत्तर प्रदेश, भारत में पहले स्थान पर है जिसमें अकेले ३२ जीआई के साथ काशी क्षेत्र दुनिया का जीआई हब है। इसी सार्थक अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इन्डो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, वाराणसी डेस्क एक पहल शुरू करने जा रहा है। इसी उद्देश्य के साथ जीआई ऑथोराइज्ड यूजर छोटे शिल्पियों, बुनकरों, उत्पादक को एक छत के नीचे लाने हेतु सिगरा स्थित डब्लू० एच० स्मिथ मेमोरियल स्कूल में शनिवार दिनांक 14 जून 2025 को भारत की समृद्ध विरासत “जीआई प्रदर्शनी 2025” को सायंकाल 4 से 9 बजे तक एक बृहद आयोजन करने जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 15 जीआई ऑथोराइज्ड यूजर राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त शिल्पी अपना स्टाल लगाएंगें। इस प्रदर्शनी में सभी क्षेत्र के उद्योगों के प्रतिनिधि, विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि एवं सदस्य, राज्य एवं केन्द्र सरकार के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेगें। इस प्रदर्शनी की मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को अपनी समृद्ध विरासत को प्रत्यक्ष रूप से देखने, समझने एवं खरीदारी करने का विशेष अवसर प्रदान करना है। इस प्रदर्शनी के दौरान सायंकाल 6 बजे से 7 बजे तक कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा हैं। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि विदेश व्यापार के संयुक्त महानिदेशक श्री आर० के० सोनी एवं विशिष्ठ अतिथि वाराणसी एवं विन्ध्याचल मंडल के संयुक्त आयुक्त उद्योग श्री उमेश कुमार सिंह होंगे। मुख्य वक्ता की भूमिका में जीआई मैन के रूप में विख्यात पद्मश्री डॉ रजनीकांत जी होगे। कार्यशाला में जीआई उत्पादों की विशेषता, गुणवत्ता एवं इसके ग्लोबल मार्केट में पहुंचाने के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक चर्चा किया जायेगा। यह जानकारी आज पराड़कर स्मृति भवन, गोलघर, वाराणसी में आयोजित पत्रकार वार्ता में इन्डो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, वाराणसी डेस्क के वाईस चेयरमैन श्री बी०एन० जॉन ने दी। इस अवसर पर इन्डो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स, वाराणसी डेस्क के श्री बी०एन० दुबे, श्री भरत अग्रवाल, सी०ए० बृजेश जायसवाल, सी०ए० सुरेश आहुजा, सी०ए० कमलेश अग्रवाल, सी०ए० मुकुल कुमार शाह, सी०ए० सुदेशना बासु तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



