उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी के बिर्दोपुर स्थित ताड़वीर बाबा मंदिर पर वार्षिक श्रृंगार के दिन उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

Nispaksh kashi

Advertisements

वाराणसी । बिर्दोपुर स्थित (उषा गुप्ता) हर वर्ष की भांति नवरात्रि के सप्तमी के दिन ताड़वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार धूम धाम से मनाया गया,बाबा का आरती कर भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया सैकड़ों के संख्या मे पहुंचे भक्तों ने बाबा से उज्वल भविष्य की कामना की और प्रसाद भी खाए,जम कर लगे हर हर महादेव के नारे, आयोजक कर्ता रजत यादव ने मीडिया से बात चित के दौरान बताया की मंदिर कई वर्षों पुरानी है और यहां कई वर्षों से नवरात्रि के सप्तमी पर बाबा का वार्षिक श्रृंगार व प्रसाद वितरण किया जाता है और भारी संख्या मे श्रद्धालु शामिल होते है,वार्षिक श्रृंगार व प्रसाद वितरण मे बतौर मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीष सिंह भोला,भेलूपुर थाना प्रभारी,विशिष्ट अतिथि अजय सिंह,मंडल अध्यक्ष अमन अग्रहरि,मंडल संयोजक,योगेश विश्वकर्मा,मंडल महामंत्री गोविन्द कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button