Blogउत्तर प्रदेशप्रयागराज

Prayagraj News: मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो का भंडाफोड़ , 362 कुंटल अवैध गांजा बरामद

प्रयागराज । प्रयागराज पुलिस टीम फूलपुर थाना अंतर्गत नकरामपुर गांव स्थित देवताराम तालाब से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मौके से तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है । पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से 362 कुंतल गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

Advertisements

गिरफतार किए गए सदस्यों के नाम जगदीश कुमार जायसवाल पुत्र रमेशचंद्र जायसवाल निवासी बैदा बाजार थाना गोपीगंज भदोही, गुलाम हसन पुत्र मुख्तार अहमद निवासी जैदपुर थाना सरायइनायत और ललित सिंह पुत्र जय बहादुर सिंह निवासी सरायचाचक थाना सरायइनायत हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 361 किलोग्राम गांजा, एक आयशर ट्रक, 16200 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पैन कार्ड बरामद किया है इस संबंध में पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button