उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : एसओजी ,2 व रामनगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , तेल चोरी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल के निर्देशन एवं डीसीपी क्राइम सरवणन टी. के नेतृत्व में गठित एसओजी-2 टीम द्वारा गुरुवार को थाना रामनगर अंतर्गत भीटी क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान डीजल व पेट्रोल के टैंकरों से अवैध तेल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।टीम को गुप्त सूचना प्राप्त होने पर दबिश दी गई, जिसमें मौके से तेल चोरी में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा इंडियन ऑयल के दो टैंकर भी मिले ।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद पटेल (मिर्जापुर), दिनेश पटेल, दीपक गुप्ता, अजय, भुवनेश्वर पाल (चंदौली), आशीष सिंह उर्फ पप्पू, दीपक कुमार सरोज (जौनपुर) एवं राजेश सिंह (भदोही) शामिल हैं। पुलिस टिम ने मौके से लगभग 525 लीटर चोरी किया गया डीजल, ₹36,200/- नगद, तेल चोरी हेतु प्रयुक्त रिपीट मशीन, तेल नापने के बर्तन तथा कई ड्रम बरामद किए गए। यह कार्रवाई आपूर्ति विभाग व इंडियन ऑयल के अधिकारियों की मौजूदगी में की गई तथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button