उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : शारदीय नवरात्र के चतुर्थ दिवस पर विश्वनाथ धाम में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित ‘शिवार्चनम मंच’ पर भजन संध्या और देवी नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया । इस पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर जारी है।

इसी क्रम में गुरुवार आज दिनांक 25 सितंबर को मंदिर प्रांगण स्थित ‘शिवार्चनम मंच’ पर भव्य भजन संध्या और देवी नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।आज की सांस्कृतिक संध्या में प्रथम प्रस्तुति भजन गायक राजन तिवारी ने अपने सहयोगी कलाकारों के साथ मिलकर भक्तिमय भजनों की मधुर प्रस्तुति दी, जिसके उपरांत द्वितीय प्रस्तुति सुश्री वृष्टि चक्रवर्ती की अपने सह-कलाकारों संग ” देवी नृत्य नाटिका ” की अलौकिक प्रस्तुति की गई।



