Varanasi : रंगभरी एकादशी पर श्री श्याम मंडल की भव्य निशान ध्वजा यात्रा, श्याम भक्तों ने जमकर लुटाया आस्था का रंग

Shekhar pandey
वाराणसी। श्री श्याम मंडल की ओर से रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को भव्य निशान ध्वजा यात्रा निकाली गई। फागुन महोत्सव के तहत संस्था के अध्यक्ष दीपक तोदी, मंत्री पवन कुमार अग्रवाल सपत्नीक व संजय पुजारी द्वारा निशान ध्वजा की पूजन अर्चन कर आरती उतारी, तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष दीपक तोदी ने भक्तों को ध्वजा देकर शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में लोग खाटू श्याम के भजनों पर नाचते गाते चल रहे थे। रथयात्रा स्थित राधा कुंज से कार्यक्रम संयोजक प्रवीण माखरिया, बंटी लोहिया के नेतृत्व में निशान ध्वजा यात्रा प्रारंभ हुई जो गुरूबाग होते हुए लक्सा स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यहा प्रभु के चरणों में निशान अर्पण की राजेश तुलस्यान, मदन मोहन पोद्दार, विजय अग्रवाल ने सभी भक्तों का मंदिर में स्वागत किया।
शोभायात्रा में गाड़ी पर श्री कृष्ण स्वरूप खाटू श्याम बाबा की अलौकिक प्रतिमा सजाई गई थी। प्रशांत जागृति गाड़ोदिया रथ पर विराजमान होकर भक्तों को प्रसाद वितरण कर रहे थे। इस दौरान गायक चंदन तोदी राजेश तुलस्यान, पवन सराफ ‘लहर लहराए श्याम ध्वजा’ सहित कई भजनों पर श्रद्धालु अपने को नाचने से रोक नहीं पाए। रास्ते पर भर समाज की अनेक संस्थाएं की महिलाएं सुमति अग्रवाल, आर्या श्रेया तुलस्यान, सुमन व पुरुषों द्वारा व मारवाड़ी समाज के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, विजय मोदी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद सराफ, मनोज गिनोडिया, सुनील जाकोडिया, राम बुबना, हेमदेव अग्रवाल राम बुबना, आलोक मोदी, प्रभु के भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शीतल जल भक्तों को पिलाया। मंदिर में भजन संध्या पर भजन कार्यक्रम संयोजक दीपक बजाज, अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों द्वारा एकादशी जागरण मैं भक्तों को भजनों का रसपान कराया। भजन का सिलसिला रात भर चलता रहा। तत्पश्चात प्रभु की रंग-बिरंगे फूलों से अलौकिक झांकी सजाई गई। भक्तों ने प्रभु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।। प्रभु को भोग लगा भक्तों में वितरण हुआ।



