Varanasi : “हर घर भगवा” अभियान: हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में काशी में भारतीय नववर्ष स्वागत का जनजागरण

Shekhar Pandey
वाराणसी। भारतीय नववर्ष के स्वागत को लेकर काशी में “हर घर भगवा” अभियान अम्बरीष सिंह भोला, प्रभारी मंडल हिन्दू युवा वाहिनी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर सनातन परंपरा की भगवा पताका वितरित कर रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि भारतीय नववर्ष के अवसर पर अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाकर उत्सव मनाएं।

इस अवसर पर अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि भारतीय नववर्ष केवल एक तिथि परिवर्तन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। इस अवसर पर लोगों को भारतीय नववर्ष की विशेषताओं, प्रकृति के नवचक्र, ऋतु परिवर्तन और सांस्कृतिक गौरव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यह अभियान पूरे 21 दिनों तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। लक्ष्य है कि काशी के हर घर तक पहुंचकर भारतीय नववर्ष के प्रति जनजागरण किया जाए। उन्होंने बताया कि आगामी 18 मार्च को भारतीय नववर्ष के स्वागत में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उस दिन पूरी काशी भगवा रंग में रंगी नजर आएगी और उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।यह अभियान समाज को एकजुट करने और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे l



