उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : नमो घाट पर प्रस्तावित “काशी-ए-रनवे” कार्यक्रम स्थगित, मार्च में नई तिथि की घोषणा होगी

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। नमो घाट पर 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला “काशी-ए-रनवे” कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं ईडी स्मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय पारंपरिक परिधानों के प्रचार-प्रसार तथा सर्विक्स कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ईडी स्मार्ट के चेयरमैन हर्ष चतुर्वेदी द्वारा स्मार्ट सिटी वाराणसी प्रशासन को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्यक्रम आयोजित न करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

पत्रकार वार्ता के दौरान दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित स्पॉन्सरशिप के विषय में उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इस संबंध में बातचीत के दौरान मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद अचानक कार्यक्रम निरस्त करने हेतु प्रार्थना पत्र स्मार्ट सिटी प्रबंधन को सौंप दिया गया। पूजा सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा कार्यक्रम को रद्द नहीं किया गया है, बल्कि फिलहाल टाल दिया गया है।इस संबंध में स्मार्ट सिटी एवं नगर निगम वाराणसी के अधिकारियों से बातचीत की गई है। पुजा सिंह ने कहा कि कार्यक्रम अब मार्च माह में आयोजित किए जाने की योजना है, जिसकी नई तिथि की जानकारी मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button