उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : मिशन शक्ति में छात्राएं जागरूक, स्टंटबाजों की गाड़ियां सीज

Shekhar pandey
वाराणसी , निष्पक्ष काशी । बड़ागांव पुलिस ने मिशन शक्ति फेस-5 के तहत कमला भागवत इंटर कॉलेज साधोगंज में बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन पर जागरूक किया। चौकी प्रभारी उ.नि. अविनाश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक अवधेश कुमार गुप्ता ने छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112 और 1930 की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त प्रदेश की पहचान है। इसी दौरान, छुट्टी के समय जे एस पब्लिक स्कूल के बाहर स्टंटबाजी और ओवरस्पीड कर रहे युवकों की गाड़ियां पुलिस ने मौके पर सीज कर दीं। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों पर नियंत्रण रखने की अपील की। एक तरफ जहां बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया, वहीं दूसरी ओर स्टंटबाज युवाओं को नियम तोड़ने पर सख्त चेतावनी दी गई।



