उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला पुलिस द्वारा पम्पलेट वितरित कर महिलाओं को किया गया जागरूक

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली , निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आज शुक्रवार 26.सितंबर को देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा मैक्सवेल इंस्टीट्यूट चंदौली, नामेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नौगढ द्वारा कम्पोजिट स्कूल सोनवार थाना चकरघट्टा, आकांक्षा गौतम, पुलिस उपाधीक्षक द्वारा एसआरवीएस कृषि महाविद्यालय तियरी थाना इलिया थाना सकलडीहा पुलिस कर्मियों द्वारा सकलडीहा इंटर कॉलेज में व थाना नौगढ पुलिस कर्मियों द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय मझगाई नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओ/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन कर जागरुक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों यथा घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष), अधिनियम, 2013, दहेज निषेध अधिनियम, 1961 (संशांधित 1986) तथा गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 के प्रमुख प्रावधानों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही थाना स्थानीय पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button