उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध द्वारा छात्र ,छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी, निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-“5.0” के तहत अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तवा द्वारा महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ महाविद्यालय में छात्र/छात्राओं को महिला सुरक्षा / नारी सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति फेज-5.0” के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस के समस्त थानों में संचालित मिशन शक्ति केन्द्र की महिला अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर उ०प्र० शासन व उ०प्र० पुलिस के स्तर से संचालित समस्त योजनाओं एवं प्रबन्धों की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति” (फेज 5.0) के अंतर्गत अबतक कमिश्नरेट वाराणसी के समस्त थानों द्वारा कुल 247 स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 4219 महिलाओं / बालिकाओं को भारत सरकार द्वारा संचालित सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं व हेल्प लाइनों से सम्बन्धित 3648 पप्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया तथा समस्त थानों में “महिला सुरक्षा केन्द्र” में नियुक्त अधि०/कर्मचारीगण एवं एण्टी रोमियो स्कवाड द्वारा कुल 2341 पण्डाल/रामलीला मेला का भ्रमण 1077 मन्दिरों, चौराहों, मार्केट, मॉल, पार्क, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर 9473 व्यक्तियों को चेक किया गया, तथा 2059 व्यक्तियों को कठोर चेतवानी देते हुए 94 मनचलों / शोहदों के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस एवं 04 के विरूद्ध 110 बीएनएसएस एवं 01 के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गयी। महिलाओं के अत्यधिक आवगमन वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों तथा संवेदनशील हटॉ-स्पॉट पर पुलिस अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा 198 स्थानों एवं पीआरवी द्वारा 399 स्थानों पर फूट पैट्रोलिंग करते हुए 5425 व्यक्तियों को चेक किया गया।


कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा 651 स्थानों पर सघन चेकिंग करते हुए 6850 वाहनों को चेक कर 5539 वाहनों का चालान किया गया 32 वाहनों से काली फिल्म हटवाई गयी। 33 वाहनों से हूटर, हटवाया गया, 28 वाहनों पर लिखे शासकीय व जाति सूचक शब्द हटाये गये तथा 2323 व्यक्तियों को चेतवानी देते हुए 69 वाहनों को सीज कर 03 के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मिशन शक्ति (फेज-5.0) के अन्तर्गत कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का सराहनीय कार्य “मिशन शक्ति” (फेज 5.0) विशेष अभियान के अन्तंगत गुम हुए 02 नाबालिग बच्चों को कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने 04 घण्टे में किया बरामद।”मिशन शक्ति” (फेज 5.0) विशेष अभियान के अर्न्तगत दर्शन पूजन एवं भ्रमण करने हेतु वाराणसी में आयी महिला के गुम हुए बैग व आवश्यक दस्तावेज को कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस ने किया बरामद। “मिशन शक्ति” (फेज 5.0) विशेष अभियान के अन्र्तगत गुम हुए नाबालिग बच्चे को पुलिस ने किया बरामद। दिनॉक 25.09.2025 को पीड़िता नीलम पत्नी रामलोचन निवासी छांड़ी सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी का पुत्र षिवम सायकिल से स्कूल गया था जो वापस नहीं आया तो पिड़ीता ने थाने पर शिकायत की तत्पश्चात मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत त्वरित कार्यवाही कराते हुए म०उ०नि० उमा जादौन व उनकी टीम द्वारा बच्चे को खोजकर परिवार को सकुशल सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति” (फेज-5.0) विशेष अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद। अंशिका पाल निवासी सिंहपुर सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी जो म्यूजियम पर्यटक स्थल घूमने आयी थी जहाँ पर उनका मोबाईल फोन कहीं पर गिर गया जिसे वहाँ उपस्थित म०उ०नि० उमा जादौन व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका मोबाइल तकनिकी विधि से खोजकर उनको सुपुर्द किया गया। जनता द्वारा सूचना मिली कि अनन्त हास्पिटल के पास देव कोचिंग सेंटर रोहनिया के बाहर एक लड़के द्वारा आने जाने वाली लड़कियो का नाम पूछते हुए मोबाइल न० मांग जा रहा है। इस सूचना पर थाना रोहनिया की मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची तो मोहम्मद इसबान नामक लड़का कोचिंग के बाहर खड़ा था जो पुलिस टीम को देखकर शकपकाते हुए भागने का प्रयास किया जिसे महिला पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद इसबान पुत्र महबूब निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रोहनिया कमि० वाराणसी बताया तथा पूछताछ पर बताया की मै लगभग 2-3 दिनों से यहाँ पर खड़ा रहता हूँ और कई बार रास्ते में आने जाने वाली लड़कियों का नम्बर प्राप्त करने का प्रयास भी किया हूँ तथा गलती की माफी मांगने लगा। मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गयी। इस उत्कृष्ट कार्य का आम जनमानस द्वारा सराहना किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button