Varanasi : पुलिस आयुक्त द्वारा नमाज एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु क्षेत्र का किया निरीक्षण

Shekhar pandey
वाराणसी, निष्पक्ष काशी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा शुक्रवार की नमाज एवं आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान नदेसर स्थित जामा मस्जिद का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने मस्जिद प्रबंधन से संवाद कर स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना अनुमति कोई धार्मिक जुलूस आयोजित न किया जाए और न ही किसी नई परंपरा की शुरुआत की जाए।

सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, तथा घटनाओं पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर क्षेत्र भ्रमण, स्कूलों/कॉलेजों/सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी, पीड़िताओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, समुदाय में जागरूकता फैलाने और शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट श्री नितिन तनेजा, प्रभारी निरीक्षक कैण्ट सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।



