उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : कोडिन कफ सिरप अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी। कोडिन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े एक बड़े मामले में वाराणसी पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के साथ मिलकर आरोपी फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोडिन युक्त कफ सिरप का अवैध व्यापार कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आकाश पाठक उर्फ लल्ली (37), विकास सिंह नरवे (34) और अंकित कुमार श्रीवास्तव (30) शामिल हैं।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी फर्जी बिल, जीएसटी इनवॉइस तथा अन्य कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर बड़ी मात्रा में कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री कर रहे थे। इस अवैध कारोबार से आरोपियों ने करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) तथा लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button