उत्तर प्रदेशवाराणसी
Varanasi : कैंट पुलिस ने 50 घंटे में गुमशुदा बालक को सकुशल किया बरामद

Shekhar Pandey
वाराणसी। थाना कैंट पुलिस ने डाउन सिंड्रोम से पीड़ित 15 वर्षीय गुमशुदा बालक को 50 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बालक के गुम होने की सूचना 24 जनवरी को दर्ज की गई थी, जिस पर मु0अ0सं0-0030/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत हुआ।
पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में थाना कैंट पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की मदद से 26 जनवरी को बालक को कछुआ बाजार, मिर्जापुर से बरामद किया। बालक की सुरक्षित वापसी पर परिजनों व स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की।



