पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी के मौत के बाद यूपी में मचा हड़कंप , कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था तेज

बांदा । बांदा जेल में बंद पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गुरुवार को देर शाम एक बार फिर उसकी हालत बिगड़ गई। मुख्तार अंसारी बैरक में ही बेहोश होकर गिर गया, जिसे फौरन मेडिकल कॉलेज ले गया ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। मुख्तार अंसारी की मौत की खबर आने के बाद बांदा से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक हड़कंप मच गया। मऊ, गाजीपुर और वाराणसी समेत यूपी के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्तार अंसारी का परिवार बांदा के लिए रवाना हो गया है। मुख्तार के वकील लियाकत ने दावा किया है कि मुख्तार की मौत नहीं उन्हें मारा गया है। बता दे की गुरुवार की शाम जेल में मुख्तार अंसारी की तबीयत फिर से खराब होने की जानकारी मिलने पर जिला अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल कई थानों की पुलिस के साथ मंडल कारागार पहुंचे। करीब 40 मिनट तक जेल के अंदर सभी अधिकारी रहे। 40 मिनट बाद एंबुलेंस आई, जिसमें मुख्तार अंसारी को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया।बताते चलें कि सोमवार की रात मुख्तार मुख्तार को पेट दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे कब्ज बताकर एनिमा लगाया था। उसे 14 घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रखकर मंगलवार देर शाम जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। जिस दिन मुख्तार की हालत बिगड़ी थी, उस दिन परिवार के लोग भी उसे देखने आए थे। यहां मीडिया के समक्ष मुख्तार के बेटे उमर अंसारी और भाई अफजाल अंसारी ने खाने में मुख्तार को जहर देने का आरोप लगाया था। इसके पहले मुख्तार के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में भी मुख्तार के हवाले से खाने में जहर देने का आरोप लगाया था, लेकिन जेल का प्रशासन इन आरोपों को खारिज कर दिया था।