उत्तर प्रदेशवाराणसी
चैत्र नवरात्र नवमी पर मनकामेश्वर मंदिर में कुंवारी कन्याओं का पूजन

Shekhar Pandey
वाराणसी। दिनांक 27 मार्च दिन शुक्रवार कोअनमोल सेवा समिति एवं विप्र कल्याण समिति बरेका द्वारा आरपीएफ बैरक स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर चैत्र नवरात्र के नवमी को कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरविंद चक्रवाल ने बताया कि चैत मास के रामनवमी पर आज 21 कुंवारी कन्याओं का विधि विधान पूर्वक पूजन करके उनको भोग, दक्षिणा एवं उपहार देकर मां स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद लिया गया। संस्था द्वारा मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी का अंग वस्त्र भेंकर सम्मान किया गया। पूजन कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ सुनीता तिवारी, वंदना शुक्ला, महंत कमलेश, देवता नन्द तिवारी, संध्या कुमारी, अरविंद तिवारी, महेश, अनुज शुक्ला आदि लोग शामिल थे।







