Ghazipur News : नाली विवाद को लेकर महिला ने तीन बच्चो के साथ आत्महत्या करने की कोशिश , सुरक्षा कर्मियों ने बचाया

गाजीपुर । नाली विवाद को लेकर में एक महिला ने अपने 3 बच्चों के साथ पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोका और हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कामूपुर गांव की रहने वाली गीता देवी का अपने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद चल रहा है। मामले को लेकर लगातार विवाद के बीच महिला ने अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। महिला के साथ उसका पति और तीन बच्चे भी थे। इसी दौरान महिला ने अपने बच्चों और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश करने लगी की मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला और बच्चों को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में सोम वीर सिंह ने बताया कि जनता दर्शन के दौरान उनके कार्यालय के सामने एक महिला अपने परिजन के साथ पहुंची थी। महिला ने तेल की कुप्पी ली हुई थी, उसी से उसने तेल गिराया था। कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने महिला से पूछताछ किया। जानकारी हुई इस महिला और उसके पड़ोसी के बीच आपसी सहमति के बाद नाली का निर्माण किया गया था। एसपी सिंह ने बताया कि महिला को स्थानीय थाने में अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी।एसपी सिंह के अनुसार उन्होंने संबंधित एसडीएम से भी इस संबंध में वार्ता की है। एसपी ने बताया कि संबंधित थाने की पुलिस और एसडीएम इस विवाद को लेकर निपटारे के प्रति मौके का मुआयना करेंगे। दोनों पक्षों में नाली को निकालने को लेकर समझौता हुआ था। अब पीड़ित महिला ही समझौते को नहीं मान रही है। दोनों ही पक्ष आर्थिक रूप से गरीब हैं।



