उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : जनता जागरूकता अभियान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता का संकल्प

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया एवं सामाजिक संस्था जनता सरकार मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कमच्छा स्थित जूना अखाड़ा परिसर में जनता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विवेक कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया रहे। मुख्य अतिथि का संस्था द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान तथा जनहित के हर लड़ाई में हमारा पत्रकार संगठन कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहेगा।

संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि हमारी संस्था भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर जन जागरूकता अभियान चला रही हैं, लोगों द्वारा हमारे अभियान को जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया के विवेक कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय कनौजिया राष्ट्रीय महासचिव, सुनील बिंद राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश सचिव विवेक सिंहा, मंडल अध्यक्ष गौतम यादव, जिला अध्यक्ष अमित चौधरी, राजेश सोनकर, जितेंद्र कुमार एवं संस्था के अध्यक्ष अनिल वर्मा, गोपाल वर्मा, बालेंद्र, नीरज श्रीवास्तव, रामचरण, धीरज सहित दोनों संगठनों के समस्त सदस्य गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button