Chandauli : कंदवा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक पिकप वाहन से आठगोवंश के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Shekhar pandey
चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गोतस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कन्दवा प्रियंका सिंह के नेतृत्व में दिनाँक 28.09.2025 को थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम ओयरचक मंदिर के पास महिन्द्रा बोलेरो मैक्स हाफ डाला पिकअप बिना नम्बर से 08 राशि गोवंश को बरामद करते हुए 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार पुत्र चन्द्रमा निवासी ग्राम हरखुपुर थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष के रुप में हुई है।
पुलिस ने उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कन्दवा पर धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मै अपने गाँव में छूटा गोवंश को एक जगह पर इक्कट्ठा करके अपने वाहन पर लाद कर अपने गाँव से जमानिया मार्ग होते हुए बिहार ले जाकर गोवंशो को बेचता हूँ। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम खंडवा थानाध्यक्ष प्रिंयका सिंह थाना कन्दवा उ0नि0 राजेश कुमार राय उ0नि0 चन्द्रशेखर सिंह
का0 रतन चन्द्र श्रीवास्तव का0 सविनय कुमार सिंह का0 धर्मराज शामिल रहे ।



