Varanasi : सेवा कार्यों के लिये युवा अग्रवाल सम्मेलन के सहयोगियों का हुआ सम्मान

Shekhar pandey
वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट द्वारा आयोजित *श्री श्री महालक्ष्मी पूजनोत्सव समारोह* के अंतर्गत विशेष सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह में श्री अमर अग्रवाल, श्रीमती शालिनी अग्रवाल, श्री अमित अग्रवाल, श्री दिनेश अग्रवाल, श्रीमती अनीता अग्रवाल, श्री सौरभ अग्रवाल और श्रीमती दीपा अग्रवाल को विभिन्न प्रकार की सेवाएं अर्पित करने के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में *श्री काशी अग्रवाल समाज की प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल*, *अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट* के अध्यक्ष *प्रद्युम्न अग्रवाल*, महामंत्री *आमोद अग्रवाल* और *अनिल अग्रवाल* ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया। वहीं, संरक्षक *अजय कृष्ण अग्रवाल* एवं *युवा अग्रवाल सम्मेलन* के संस्थापक सदस्य *बजरंग अग्रवाल* ने श्री अमित अग्रवाल को उनके प्रतिष्ठान पर जाकर सम्मानित किया।
संस्थान के अध्यक्ष *हिमांशु अग्रवाल* और महामंत्री *सुयश अग्रवाल* ने सेवा कार्यों में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मातारानी महालक्ष्मी से सभी के परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर संरक्षक *सलिल अग्रवाल*, *प्रभव गर्ग* एवं *विनीत अग्रवाल* सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



