Varanàsi : रामनगर पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी , चोरी के मोबाइल के साथ दो अपचारी चोरों को किया गिरफ्तार

वाराणसी । पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा गम्भीर अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, कमिश्ररेट के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के क्रम में व प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में दिनांक 30/01/2025 को थाना रामनगर की पुलिस टीम द्वारा पंचवटी तिराहा पर “ऑपरेशन चक्रव्यूह” मौनी अमावस्या नहान के दृष्टिगत् चेकिंग किया जा रहा था कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि दिनांक 12/01/2025 की भोर में रामनगर किले के सामने से मोबाइल की दुकान में मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त (02 नफर किशोर अपचारी) हरिहरपुर की तरफ जाने वाले मोड़ के पास मौजूद है, जिन्हे थाना रामनगर पुलिस द्वारा हिरासत पुलिस में लिया गया तथा चोरी गये मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त समान को बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताया गया कि दिनांक 12/01/2025 को वादी मुकदमा ने लिखित सूचना दिया कि रामनगर किले के सामने मेरी मोबाइल वर्ल्ड की दुकान है। मेरे दुकान से दिनांक 12/01/2025 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा दुकान में सेंध लगाकर दुकान में रखा मोबाइल फोन, लैपटाप, मोबाइल कवर आदि सामान चुरा लिये जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा दिये गये लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-0014/2025 धारा 305/331 बी0एन0एस० पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान
दोनों अपचारी किशोर ने बताया कि साहब हम दोनों दिनांक 12/01/2025 की रात्रि में हम दोनों द्वारा किला रोड रामनगर के पास स्थित मोबाइल दुकान में रात्रि के समय सेंध लगाकर दुकान में रखा मोबाइल फोन, लैपटाप, मोबाइल कवर आदि सामान चुरा लिये थे। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्र०नि० श्री राजू सिंह थाना रामनगर उ0नि0 श्री कुमार गौरव सिंह प्रभारी कस्बा थाना रामनगर
उ0नि0 श्री पंकज मिश्रा उ0नि0 श्री अंशू पाण्डेय हे0का0 रविन्द्र कुमार का० गौरव भारती का० गंगा प्रसाद वर्मा का0 राहुल कुमार का० अश्वनी सिंह सर्विलांस सेल म0का0 आशा सिंह शामिल रहे ।



