उत्तर प्रदेशवाराणसी

एपेक्स हॉस्पिटल के डॉ. स्वरूप पटेल को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर फैकल्टी के रूप में मिला सम्मान

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ स्वरूप पटेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया है। डॉ पटेल ने नेपाल के ललितपुर स्थित पाटन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन (IAA) के सहयोग से आयोजित “कॉम्प्लेक्स प्राइमरी टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स” में फैकल्टी के रूप में भाग लिया।

जिसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर डॉ स्वरूप पटेल ने जटिल घुटना प्रत्यारोपण से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। विशेष रूप से एक्स्ट्रा-आर्टिकुलर डिफॉर्मिटी और प्री-एक्सिस्टिंग हार्डवेयर में टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी जटिल प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया, जो उपस्थित चिकित्सकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।

कार्यक्रम में लाइव सर्जरी, लेक्चर्स, डिबेट, पैनल डिस्कशन एवं सॉ-बोन सेशन जैसे शैक्षणिक सत्र भी आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों और क्लिनिकल अनुभवों से अवगत कराया गया। एपेक्स के चेयरमैन प्रो डॉ एसके सिंह ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ स्वरूप पटेल की यह अंतर्राष्ट्रीय पहचान न केवल एपेक्स हॉस्पिटल बल्कि पूरे वाराणसी के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि संस्थान की उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button