उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर में अंक पत्र वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। श्री दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल बलुआ रोड वाराणसी के परिसर में अंक पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार सैनी, विद्यालय प्रबंधक राजकुमार सैनी व सुमनलता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नर्सरी मे तेजस्विनी मौर्या, एलकेजी साक्षी शर्मा, यूकेजी सौम्या राय, कक्षा एक प्रिओम राज, कक्षा दो फलक मिजान, कक्षा तीन कृति मौर्य, कक्षा चार अर्पिता यादव, कक्षा पांच रोजी, कक्षा छह पूजा यादव, कक्षा सात अनमोल यादव तथा आदर्श यादव ने कक्षा आठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सभी उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार सैनी, प्रधानाध्यापक संजय कुमार सैनी, मुख्य अतिथि संतोष कुमार सैनी, विशिष्ट अतिथि बृजेश कुमार सैनी द्वारा अंक पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अबरार हैदर खान, सत्यम कुमार यादव, रोशन कुमार मौर्य एवं सूरज सैनी, पवन सैनी, स्नेहलता श्रीवास्तव, दीपशिखा चौरसिया, ज्योतिषा, ममता, प्रीति, आजाद, कुसुम विद्यालय शिक्षक एवं छात्रों के अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button