MP News: कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 के नाम पर ठगने का प्रयास किया : जयराम ठाकुर

मध्य प्रदेश । बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पटलवार करते हुए कहा कि टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता से कांग्रेस की सरकार को पांच वर्षों के लिए मौका दिया था, लेकिन कांग्रेसियों से खुद ही अपनी सरकार नहीं संभाली जा रही। राज्यसभा की सीट भाजपा ने जीत ली और 6 विधायकों ने कांग्रेस की सरकार को अलविदा कह दिया। प्रदेश में अब कांग्रेस की सरकार है नहीं और इसी बात की पीढ़ा विक्रमादित्य सिंह को सताए जा रही है।
सरकार के जाने में भाजपा का कोई रोल नहीं है। सरकार अपनी गलतियों और नाकामियों के कारण गिरने जा रही है। इससे पहले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मंडी को जिस तरह से संबोधित किया उसके बाद भी प्रदेश के मुखिया चुप रहे। आज दिन तक उन्होंने एक महिला के हुए अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं कहा। जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जिले को जिस तरह से अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है उसका बदला अब मंडी की जनता लेगी।
मंडी फिर से अपने मान-सम्मान और स्वाभिमान के लिए उठ खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 के नाम पर ठगने का प्रयास किया। आज 15 महीने बीत जाने के बाद भी महिलाओं को यह राशि देना शुरू नहीं हो सका है और न ही कांग्रेस की नीयत है 1500 रुपए देने की। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान झूठे फार्म भरवाए थे और आज जनता उस झूठ को भली भांति जान चुकी है।