Varanasi : थाना चौक पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

Shekhar Pandey
वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 जनवरी 2026 को अभियुक्त साहिल पुत्र अब्दुल हमिद उर्फ मैना (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को नगर निगम रैन बसेरा के पीछे झोपड़ पट्टी, थाना चौक क्षेत्र से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को मणिकर्णिका घाट के पास से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP65DA2251 चोरी होने की सूचना मिली थी, जिस पर थाना चौक में मु0अ0सं0-0029/2026 धारा 303(2) एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी:
एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काला रंग), संख्या UP65DA2251
गिरफ्तार करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा,
उपनिरीक्षक प्रणव पाण्डेय,
उपनिरीक्षक आलोक यादव,
कांस्टेबल कुँअर बहादुर सिंह,
कांस्टेबल चंदन पाण्डेय — थाना चौक, कमिश्नरेट वाराणसी।



