Chandauli : पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन में की गयी समीक्षा बैठक

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा 20 सितम्बर को शिविर पुलिस लाइन के नवीन सभागार में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे की उपस्थिति में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ जनपद चंदौली के सभी थाना प्रभारियों सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी द्वारा हाल मे घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, संगठित अपराध, अवैध शराब/खनन एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए व अपनी समस्या को लेकर थाना/कार्यालय पर आने वाले सभी फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना ही पुलिस की की प्राथमिकता होनी चाहिए।
नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु समर्पित ‘मिशन शक्ति-5.0’ को सफल बनाने व महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के सभी थानों की एण्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे सघन अभियान, चौपाल लगाकर जानकारी देने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही, थाना स्तर पर बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, सक्रिय वारंटियों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, तथा जनता से सकारात्मक संवाद बढ़ाने पर बल दिया गया। डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई करने के साथ-साथ पब्लिक डायलॉग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। उपरोक्त निर्देश के अलावा दिए गये अन्य निर्देश-सभी अनसुलझे मामलों और लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।
मीटिंग में महिला संबंधी अपराधों पर विशेष ध्यान देते हुए, निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए । गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए । आगामी त्योहार (शारदीय नवरात्र, रामनवमी आदि) व अन्य घटनाओं की तैयारी के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराध, नशा मुक्ति आदि पर जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने पर चर्चा की गई। भूमि विवाद ,अतिक्रमण की शिकायत आने वाले प्रार्थना पत्र का निस्तारण समय से एवं निष्पक्ष तथा स्थलीय सत्यापन के साथ होना चाहिए। अधिकारीगण संबंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
प्रशस्ति पत्र पाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम इस प्रकार हैं–सर्विलांस टीम-उप निरीक्षक आशीष मिश्रा हेड कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव ,हेड कांस्टेबल मंटू कुमार सिंह ,कांस्टेबल नीरज कुमार मिश्रा ,कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह ,कांस्टेबल गणेश तिवारी ,कांस्टेबल मनोज कुमार यादव ,कांस्टेबल संदीप कुमार
कांस्टेबल मनीष कुमार , SOG टीम-हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार भारद्वाज ,हेड कांस्टेबल आनंद सिंह, हेड कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह , हेड कॉन्स्टेबल विजेंदर सिंह, हेड कांस्टेबल रामानंद यादव , हेड कांस्टेबल अंशु सिंह , अंत में, पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी व पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा सभी अधिकारियों को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प दोहराने के लिए प्रेरित किया।



