उत्तर प्रदेशचंदौली

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में मिशन शक्ति फेस-5.0 के तहत ‘शक्ति संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

चंदौली , निष्पक्ष काशी । उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत आज गुरुवार 09 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा थाना अलीनगर अंतर्गत मिशन शक्ति के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा की गयी।

सुरक्षा और सम्मान पर ज़ोर जनप्रतिनिधियों ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि ‘मिशन शक्ति’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने और अपराधियों से सख्ती से निपटने की बात कही है। यह मिशन सरकार की “महिला-नेतृत्व विकास” की प्रतिबद्धता को साकार करने का प्रयास है, जहाँ महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में समान भागीदार बनाया जा रहा । उन्होंने इस अभियान में जन-जागरूकता और अधिकतम जन-सहभागिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया है, जिसके तहत महिला रैलियां, कार्यशालाएँ और ग्राम पंचायत/वार्ड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस पहल को महिला के जीवन चक्र के विभिन्न चरणों (life-cycle continuum) को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें ‘संबल’ (सुरक्षा के लिए) और ‘सामर्थ्य’ (सशक्तिकरण के लिए) जैसे दो उप-योजनाएं शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (WHL), एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) जैसी संस्थागत व्यवस्थाओं की स्थापना को महत्वपूर्ण बताया है, जो पीड़ित महिलाओं को एकीकृत सहायता प्रदान करते हैं।

संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को अपनी समस्याओं, चिंताओं और सुरक्षा से संबंधित सुझावों को खुलकर रखने के लिए एक मंच प्रदान किया गया। क्रार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सफल महिलाओं (महिला रोल मॉडल),डॉक्टर,वरिष्ठ शिक्षिकाए, प्रोफेसर, महिला उद्यमी, व्यापार मण्डल के सदस्य,आशा कार्यकत्री, स्वयं सेवी संस्थाओं के महिलाएं, ITI रेवसा की छात्राएं, समस्त थानों पर नियुक्त महिला आरक्षी गण, मीडिया बन्धु, को आमंत्रित कर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करने के साथ सभी ने इस विषय पर अपने विचार रखे। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का प्राथमिक कर्तव्य है। हम हर थाने कार्यप्रणाली को महिला अपराधों के लिए सवेंदनशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा, और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पीड़िता को सम्मान और न्याय मिले। त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हमारी नीति है।

प्रत्येक थानो पर महिला सहायता हेतु मिशन शक्ति केन्द्र की स्थापना की गयी है, किसी भी स्थिति में आप सब महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं का उपयोग कर सकते है। महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि आप कहीं भी छेड़छाड़ या अपराध होता देखें, तो तुरंत रिपोर्ट करें। एक जिम्मेदार नागरिक बनें। हम सभी महिलाओं से आग्रह करते हैं कि वे अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हों। जानकारी ही सबसे बड़ा आत्मरक्षा का हथियार है। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर व सशक्त बनाया जा रहा है। साथ मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी अधिकार, स्वरक्षा के उपाय तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे हर परिस्थिति में आत्मविश्वास से खड़ी रह सकें।

मिशन शक्ति को समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का वातावरण तैयार करना सभी का कर्तव्य है। साथ ही विषम परिस्थिति में पुलिस द्वारा किये सहयोग के सम्बन्ध में अनुभव व सुझाव शेयर किया । साथ ही उपरोक्त कार्यक्रम में मौजूद समस्त व्यक्तियों/महिलाओं को बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ दिलाई गयी। उपरोक्त कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल द्वारा की गयी। जिलाधिकारी चंदौली चन्द्र मोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चन्दौली आर जगत सांई, परियोजना निदेशक, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी, प्रधानाचार्य आईटीआई रेवंसा अजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल पाण्डेय, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी थाना अलीनगर निरीक्षक रमेश यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button