उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित होने की 17वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस ने किया पूजन-अर्चन, संरक्षण का लिया संकल्प

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। महानगर कांग्रेस कमेटी वाराणसी के तत्वाधान में दशाश्वमेध स्थित माता शीतला मंदिर के पास माँ गंगा को कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार द्वारा राष्ट्रीय नदी घोषित होने के 17 वे वर्षगांठ पर पंचमेवा आदि से मां गंगा का पूजन अर्चन कर दुग्धाअभिषेक कर माँ गंगा को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर सेवादल प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पांडे ने बताया कि वर्ष 2008 में आज ही के दिन डॉ मनमोहन सिंह की सरकार ने गंगा के संरक्षण एवम् संवर्धन हेतु राष्ट्रीय नदी घोषित किया और गंगा के पानी को स्नान योग्य बनाए जाने तथा सहायक नदियों और उप सहायक नदियों को भी इस योजना के साथ जोड़ कर सनातनी आस्था परंपरा के साथ मोक्षदायिनी गंगा की निर्मलता, अविरलता को अक्षुण रखने की योजना को अमली जामा पहनाया परंतु दुर्भाग्यवश मौजूदा सरकार की अदूरदर्शिता,इच्छा शक्ति के अभाव और छद्म राजनीति फलस्वरूप गंगा का यह रूप परिलक्षित है।

महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने कहा की कांग्रेस कि यूपीए सरकार ने अपना वादा पूरा कर मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित कर भारत के सभी सनातनियों का मान बढ़ाया, हम सभी का गंगा माता से जन्म और मोक्ष का प्राचीनकाल से नाता रहा है। उन्होंने काशी की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह हर संभव मां गंगा को स्वच्छ रखें तथा गंगा में कूड़ा, फूल माला आदि ना बहाये। कार्यक्रम का संचालन संयोजक व महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, अरुण सोनी, इस्लाम, मनोज दिवेदी, नरसिंह दास वर्मा, आकाश त्रिपाठी, संतोष चौरसिया, अब्दुल हमीद डोडे, साजिद अंसारी, शशि सोनकर, अरविन्द सेठ, रमेश शर्मा, प्रेम दीप तिवारी, पवन चौबे, बदरे आलम, किशन यादव, रामजी गुप्ता, संजय बजाज, विकास पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button