उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : अखिल भारतीय प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन का 59वां वार्षिक अधिवेशन 17 वर्ष बाद काशी में आयोजित होगा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। अखिल भारतीय प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन का 59वां वार्षिक अधिवेशन 17 वर्षों के बाद एक बार फिर काशी में होने जा रहा है। इससे पूर्व 1991 में डॉ जे के सिन्हा की अध्यक्षता में और 2008 में डॉ वी भट्टाचार्य की अध्यक्षता मे होने के बाद अब पांच दिवसीय अधिवेशन जो 12 नवंबर से 16 नवंबर, 2025 का आयोजन दीनदयाल हस्तकला संकुल परिसर में डॉ सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में होने जा रहा है। यह जानकारी अखिल भारतीय प्लास्टिक सर्जरी एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह ने बताया की अधिवेशन में देश भर के लगभग 1000 प्लास्टिक सर्जन्स जुटेंगे और विदेशों से भी 30 से अधिक प्लास्टिक सर्जन इसमें भाग लेंगे।

सचिव डॉ जयंतो कुमार तपादार ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में काशी नगरी का विशेष स्थान है। यहीं से 2600 वर्षों पूर्व महर्षि सुश्रुत ने प्लास्टिक सर्जरी का विकास किया था। आज महर्षि सुश्रुत को संपूर्ण विश्व में प्लास्टिक सर्जरी का जनक माना जाता है। सह सचिव डॉ गौरव नय्यर ने आयोजन की विविधताओं के बारे में विस्तार से चर्चा की और इस विधा को अति विशिष्ट बताया। डॉ उमेश कुमार ने बताया कि इस अधिवेशन में रिकॉर्ड 625 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे तथा अधिवेशन के दौरान एक वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। वर्कशॉप में 60 से अधिक सर्जरी के वीडियो दिखाए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त कृतिम बोन पर चेहरे की हड्डियों की चोट एवं हाथ के फ्रैक्चर पर भी कार्यशाला होगी। इसके अतिरिक्त सिमुलेअर मेडिकल वर्कशॉप में कटे होठ एवं तालू की सर्जरी मॉडल पर की जाएगी। कॉस्मेटिक सर्जरी में फिलर, बोटॉक्स एवं लेज़र पर भी कार्यशाला आयोजित की गयी है। प्रोफेसर डॉ वीणा सिंह ने बताया कि अधिवेशन में वरिष्ठ डॉक्टरों ‌द्वारा 80 से अधिक लेक्चर एवं डेमॉस्ट्रेशन दिए जाएंगे। इसके अलावा सीएमई कार्यक्रम में सभी वक्ताओं द्वारा संवाद के माध्यम से विचारो का आदान प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button