Varanasi : खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2025 में 71 लाख की रिकॉर्ड बिक्री, 125 स्टॉलों पर उमड़ी भीड़

Shekhar Pandey
वाराणसी। उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड वाराणसी द्वारा खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2025 का आयोजन अर्बन हॉट प्रांगण, चौकाघाट वाराणसी में दिनांक 20 से 29 दिसम्बर तक किया जा रहा है।खादी का अर्थ है कपास, रेशम या ऊन के हाथ कते सूत अथवा इनमें से दो या सभी प्रकार के सूतों के मिश्रण से भारत के हथकरघे पर बुना गया कोई भी वस्त्र”। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य प्रदेश दूरस्थ स्थानों के कामगारों द्वारा उत्पादित खादी ग्रामोद्योग सामानों की अधिक से अधिक बिकी हो, ताकि उनकी आजीविका में सुधार हो सकें और माहात्मा गाँधी का सपना साकार हो।
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी यू पी सिंह द्वारा बताया गया कि प्रदर्शनी में दिनांक 23 को श्रीमती पूनम मौर्या अध्यक्ष जिला पंचायत, वाराणसी द्वारा परिवार सहित आकर प्रदर्शनी में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया।प्रदर्शनी में आज की कुल बिकी रू0 71.00 लाख रहीं, जो खादी एवं ग्रामोद्योग परिवार के लिये उत्साहवर्धक है। प्रदर्शनी में आये हुए सभी लोगो से अनुरोध है कि स्वदेशी सामान खरीद कर इस देश को मजबूत बनाइये, जिससे कि अनुसूचित जाति एवं कमजोर वर्ग के उद्यमियों को अपना उत्पादों का प्रचार करने में सुगमता हो और उनकी बिकी बढ़ाई जा सकें। प्रदर्शनी में जनपद वाराणसी के साथ-साथ अन्य प्रदेशों जैसे उत्तराखण्ड विभिन्न जनपद जैसे-प्रतापगढ़, मीरजापुर, कुशीनगर, प्रयागराज, आदि जनपदो की पंजीकृत इकाईयो द्वारा अपने उत्पाद की प्रचार-प्रसार एवं बिक्री हेतु 125 स्टॉल लगाये गये है। जिसमें खादी के 22 स्टॉल, एवं ग्रामोद्योग के 103 स्टॉल लगाये गये है। प्रदर्शनी में प्रतिदिन सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम माँ मुण्डेश्वरी म्यूजिक वाराणसी द्वारा किया जा रहा है, खरीदारी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का परिवार के साथ आनंद उठाये।



