दिल्लीराष्ट्रीय

NewDelhi News: तेलंगाना में भाजपा की लहर , कांग्रेस और बीआरएस का सूपड़ा होगा साफ : पीएम मोदी

Advertisements

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान विकसित भारत के लिए होगा।
इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में INDI गठबंधन की पहली रैली हुई और उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया। वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।पीएम ने कहा- ‘एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं। मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं। उनके लिए मैं जान की बाजी लगा दूंगा।’पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के कोने-कोने में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में भाजपा की लहर कांग्रेस और BRS का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।पीएम ने कहा- ‘BRS और कांग्रेस एक दूसरे के लिए चाहे कितनी भी कवर फायर कर लें, इनकी एक एक लूट का हिसाब होता रहेगा। मोदी, तेलंगाना के लोगों को लूटने वालों को छोड़ेगा नहीं। ये मोदी की गारंटी है। परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिये। देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button