Chandauli : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा महिला- सशक्तिकरण रैली” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Shekhar pandey
चंदौली, निष्पक्ष काशी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेशव्यापी मिशन शक्ति-5.0 चरण का वर्चुअल शुभारंभ किया गया साथ ही प्रदेश के सभी 1,647 थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं की हर प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 21.09.2025 को पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में स्नेहा तिवारी क्षेत्राधिकारी सकलडीहा द्वारा शिविर पुलिस लाइन से ‘मिशन शक्ति-5.0’ महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु “महिला- सशक्तिकरण जागरूकता रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये प्रमुख निर्देश-मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को चौपाल/ पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा। जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल /चाय स्टाल /पान की दुकान, बीट क्षेत्र/ग्राम पंचायत/वार्ड/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करेंगी ।

एन्टीरोमियो टीम द्वारा साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया जायेगा। भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत नवरात्रि के दौरान, 22 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक, विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनसे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, गुड-टच, बैड-टच से परिचित होंगी बेटियां प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों के नेतृत्व में 22 सितम्बर से 02 अक्तूबर तक विद्यालयों में बाल अधिकार, घरेलू हिंसा, यौन शोषण, छेड़छाड़ और गुड-टच, बैड-टच जैसे मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही रैलियों और रोचक गतिविधियों के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर और बाल विवाह के खतरों की जानकारी भी दी जाएगी।



