उत्तर प्रदेशचंदौली

Chandauli : रंग बिरंगे पंजों के निशान महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य , सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक

               ⚡⚡Shekhar pandey ⚡⚡

Advertisements

चन्दौली, निष्पक्ष काशी । पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत थाना बलुआ, थाना सैयदराजा व थाना सकलडीहा पर “Wall of Dreams” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना, प्रदेश में स्थापित महिला शरणालय, शक्ति सदन व सखी निवास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही थाना स्थानीय पर नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

तथा छात्राओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाने हेतु प्रेरित किया गया तथा इस दौरान छात्राओं द्वारा अपने पंजों के निशान (हाथों की छाप) दीवार पर लगाकर अपने सपनों और आकांक्षाओं को व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपने सपनों, इच्छाओं एवं भविष्य की योजनाओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने का अवसर देना है, ताकि समाज में उनकी आवाज और भी सशक्त हो सके। मिशन शक्ति अभियान के तहत संचालित यह पहल महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उपरोक्त कार्यक्रम के लिए प्रत्येक थाना पर एक दीवार चिन्हित की गई है जिस पर सफ़ेद पेन्ट किया गया है, यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। “Wall of Dreams” पर लगे रंग-बिरंगे पंजों के निशान महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, सुरक्षा और सम्मान का प्रतीक बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button