उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

Mirzapur : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूली छात्रों द्वारा मैराथन रैली का आयोजन

Shekhar pandey

Advertisements

मिर्जापुर, निष्पक्ष काशी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत RUN FOR EMPOWERMENT रैली का आयोजन किया गया । जिसमें कोरल कॉन्वेंट स्कलू, फॉरेस्ट ऑफिस जोगियाबारी रोड़, मीरजापुर की छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया । मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत RUN FOR EMPOWERMENT रैली अमर बहादुर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में जीआईसी महुवरियां से निकाली गयी जो कि पुलिस लाइन पहुंच कर समाप्त हुई । उक्त रैली में महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कोरल कॉन्वेंट स्कूल की 75 छात्राएं सहित अध्यापिक/अध्यापिका द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया । रैली का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित कराना है उन्हे उनके अधिकारों के प्रति तथा उनके साथ होने वाले विभिन्न अपराधों के प्रति जागरुक करना है ।

मिशन शक्ति अभियान 5.0 का लक्ष्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी रूप से सशक्त बनाना, अपराधों की रोकथाम तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मुख्य उद्देश्य है । RUN FOR EMPOWERMENT जागरुकता रैली के उपरान्त पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में स्कूली छात्राओं को क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा सम्बोधित कर शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे- वीमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108,साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित जनपद के विभिन्न थानों व अन्य सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया गया । इस दौरान महिला उपनिरीक्षक रीता यादव प्रभारी महिला सम्मान प्रकोष्ठ, मन मोहन प्रतिसार निरीक्षक, विपिन पाण्डेय प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं कोरल कान्वेंट स्कूल अध्यापक/अध्यापिका मौजूद रहीं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button