उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanàsi News : जन कल्याण समिति द्वारा सब्जी फल व्यवसाईं आढतीयों का हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

वाराणसी। सब्जी फल व्यसायी आढती जन कल्याण समिति पहड़िया वाराणसी का चुनावोपरान्त शपथ ग्रहण समारोह पूर्व निर्धारित कार्य क्रमानुसार दुकान संख्या अ 21-22 के प्रागण में प्रातः ग्यारह बजे प्रारम्भ हुआ। बैठक कि अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा संचालन पूर्व मंडी सचिव उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त ऊ०प्र० श्याम लाल यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट ई अशोक मौर्या मौजूद थे।

Advertisements

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डी परिषद जीतेन्द्र सिंह मंडी सचिव विपुल कुमार कार्यक्रम के प्रारम्भ में समस्त मंचासीन अतिथियों का स्वागत पूर्ण समान के साथ हुआ। मंच पर संस्थापक दी काशीनाथ गिरी डॉ धनश्याम नारायण कुशवाहा विरजू पाठक भी इसमें रंजीत सिंह स्त्नाकर अशोक मौर्य घनश्याम नाथ यादव विजय जायसवाल ओम प्रकाश मिश्रा एव जयराम यादव का मंच पर भव्य स्वागत किया गया।


तत्पश्चात निर्वाचित अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज मैं अपने समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं। और साथ ही साथ यह भी बताना चाहूंगा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी यहां पर जो सड़के बहुत ज्यादा खराब हैं नालिया वगैरह जो भी जाम रहती हैं लाइट की जो भी दिक्कत है उसको मैं पूरा करने की कोशिश करूंगा और मंडी की जो भी परेशानी होगी उसको भी पूरा करने की कोशिश करूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button