jammu

Jammu News: सुरक्षाबलों ने राजौरी से विस्फोटक सामान बरामद कर किया नष्ट , पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Advertisements

जम्मू । सुरक्षाबलों ने पुंछ और राजौरी जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान शनिवार को विस्फोटक को बरामद किया। उसे बाद में नष्ट कर दिया गया है। इसमें कुछ पुराने सामान को भी बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों की तरफ से पूरे इलाके में सर्च आपॅरेशन को जारी रखा गया है। ताकि देखा जा सके कि कही और सामान तो नहीं पड़ा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में एलओसी के पास दो लैंडमाइन को बरामद किया गया है। सेना की पैट्रोल टीम को यह विस्फोटक बरामद हुआ। एम 16 लैंडमाइन थे। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने बाद में इन्हें बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया है।दरअसल यह बलनोई क्षेत्र है। जो कि एलओसी पर है। ऐसे में इससे कोई नुकसान हो सकता था लेकिन समय रहते सेना की तरफ से इसका पता लगा लिया गया। उसे बाद में नष्ट करके किसी तरह के नुकसान को होने से बचा लिया गया है।इसके अलावा राजौरी जिले में दरहाल इलाके में तवी तट के पास पुराने ग्रेनेड और राउंड बरामद हुए है। इलाके के लोगों ने विस्फोटक सामान को देखकर पुलिस को सूचित किया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर उन्हें बरामद किया। जांच के दौरान पाया गया कि आतंकियों की तरफ से इस सामान को छिपाकर रखा गया था। लेकिन यह पुराने हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button