उत्तर प्रदेशवाराणसी

Varanasi : होटल प्रिंस डायमंड की दूसरी शाखा का भव्य शुभारंभ, स्वामी नारद महाराज ने किया उद्घाटन

Shekhar Pandey

Advertisements

वाराणसी। महमूरगंज, बिरदोपुर स्थित (आशीर्वाद हॉस्पिटल के समीप) होटल प्रिंस डायमंड की नवीनतम दूसरी शाखा प्रिंस डायमंड होटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी नारद महाराज (सचेतगढ़ अगडानंद आश्रम) के कर कमलो द्वारा फीता काटकर होटल का भव्य शुभारम्भ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर होटल के ऑनर सुनील जायसवाल एवं प्रिंस जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारा वाराणसी मे बनारस स्वर्ण कला केंद्र नाम से ज्वेलरी फर्म है। अब होटल के क्षेत्र में भी हमने कदम बढ़ाया है।

प्रिंस होटल की पहली शाखा ककरमत्ता में है। आज दूसरी शाखा का स्वामी नारद महाराज के कर कमलों द्वारा होटल का शुभारंभ किया गया है। हमारा उद्देश्य है काशी मे आने वाले विदेशी एव भारतीय पर्यटकों, यात्रियों को कम दाम पर सुविधाजनक ठहरने की व्यवस्था करना है। यहां ठहरने वालों के लिए बाबा काशी विश्वनाथ की यात्रा एवं दर्शन-पूजन की व्यवस्था होटल की ओर से निशुल्क की गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनील जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, पूजा जायसवाल, आशीष कुमार जायसवाल, प्रशांत जायसवाल सहित समस्त जायसवाल परिवार तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button