उत्तर प्रदेशबलिया

Balia News: मकान के आंगन मे खून से लथपथ अधेड़ का शव मिलने क्षेत्र में मचा हड़कंप

बलिया। भीमपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मकान के आंगन में खून से लथपथ एक अधेड़ की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उक्त अधेड़ अकेले अपने मकान में रहता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। मिली खबर के अनुसार भीमपुरा निवासी विनोद सिंह 55 वर्ष की बाजार में मकान है। इसमें अकेले रहते थे। इनके बच्चे और पत्नी बाहर रहते हैं। शुक्रवार की सुबह मकान में बने कटरे के दुकानदार ने अपनी दुकान खोली।

Advertisements

मेन शटर का ताला खोलने के लिए मकान मालिक के पास गया। देखा कि मकान के अहाते में खून से लथपथ पड़े थे। दुकानदार घबराकर बाहर आकर इसकी सूचना अन्य लोगों को दी। उनके गर्दन पर चाकू से काटे जाने का निशान है। मृतक का शरीर चारपाई से गिरकर क़रीब दस मीटर दूर दरवाजे के पास सिर्फ अंडरवियर पर जमीन पर पड़ा हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button