आजमगढ़उत्तर प्रदेश

Aazamgadh News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत छह घायल

Advertisements

आजमगढ़ । तरवां थाना अंतर्गत कबूतरा पुल के पास शुक्रवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक-एक कर सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । हादसे में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव निवासी कमला वर्मा 65 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके दामाद संतोष वर्मा 35 वर्ष, अनीता वर्मा 30 वर्ष, ममता 37, रोशनी 14, राधिका ढाई वर्ष व ऑटो चालक सुनील कुमार वर्मा 50 घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button