उत्तर प्रदेशवाराणसी

रक्तदान शिविर लगाकर दिया मानव सेवा का संदेश

Shekhar pandey

Advertisements

शैलेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का शुभारंभ, जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील

वाराणसी। काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी दुर्गा पूजनोत्सव समिति की ओर से रविवार को सुड़िया-बुलानाला स्थित दुगरेश्वर धर्मशाला में नरसिंह भगवान मंदिर के सामने रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वर्णकार समाज के शैलेश वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम है। समाज के लोगों को इस पुनीत कार्य के प्रति जागरूक होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

समिति की इस पहल का उद्देश्य सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजन के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रवीण मैत्री, विवेक रंजन भुईया, पिंटू माईती, अभिजीत प्रामानिक, गणेश, छोटका, राजू, सुरजीत, अमोल, अप्पू, अनंत मामू, दीपक मामू, शिवा, गुरुपदा, होरी, झंटू, संजय और लालटू सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button