उत्तर प्रदेशवाराणसी

शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

शेखर पाण्डेय निष्पक्ष काशी न्यूज़

Advertisements

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की राज्य परिषद की बैठक रविवार को राजधानी स्थित गांधी सभागार में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ ही शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान पूर्व शिक्षक एमएलसी एवं वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के प्रत्याशी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को सर्वसम्मति से संघ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा पर उपस्थित शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा शिक्षकों से निरंतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया। इसके तहत जनपद से लेकर विद्यालय स्तर तक शिक्षक संपर्क अभियान चलाने और शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा करने का निर्णय लिया गया।

वाराणसी खंड के शिक्षकों के बीच संपर्क अभियान को गति देने पर भी विशेष जोर दिया गया। विद्यालय-विद्यालय संपर्क कर शिक्षकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को जानने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की बात कही गई।

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। बैठक में शिक्षक प्रतिनिधियों ने संगठन की गतिविधियों को और व्यापक स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button