उत्तर प्रदेशवाराणसी

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया निरीक्षण

Shekhar pandey

Advertisements

छाया, पेयजल, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में बुधवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को प्रदेश के मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने और जनसभा में पहुंचने वाले लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सभा स्थल पर छाया, स्वच्छ पेयजल और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनसभा में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही वाहनों की पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

इसके बाद मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज कुमार समेत मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जनसुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और यातायात नियंत्रण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम करने को कहा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसभा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रम का आयोजन व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button