उत्तर प्रदेशवाराणसी

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सम्मानित

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। वाराणसी के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण क्षण में आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज, कोतवालपुर, बांस फाटक, वाराणसी के प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और प्रभावी नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।

गत 13 सितंबर 2026 को वाराणसी में आयोजित रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल के भव्य शिक्षक सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ (Teachers’ Felicitation Ceremony) में कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने के लिए उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

इस सम्मान से आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान उनके व्यक्तिगत समर्पण के साथ-साथ पूरे विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन और उच्च आदर्शों की भी उपलब्धि है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने कहा कि “शिक्षण मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।” उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी सेंट्रल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

प्रधानाचार्य कामेश्वर प्रसाद गुप्ता की इस उपलब्धि पर आर.पी. रस्तोगी इंटर कॉलेज परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button