उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ धाम की सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन, भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों ने भक्तिमय बनाया वातावरण

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ जारी है। इसी क्रम में धाम स्थित मंदिर चौक (शंकराचार्य चौक) में आयोजित सायंकालीन सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय गायन, भजन एवं नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में डॉ. शिवानी शुक्ला ने अपने सुमधुर गायन से संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं, पंडित गौरव मिश्र ने भजनों के माध्यम से भक्ति रस की अविरल धारा प्रवाहित की। उनकी प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिकता एवं भक्तिभाव से परिपूर्ण कर दिया। इसी क्रम में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव एवं उनके महिषासुरमर्दिनी डांस ग्रुप ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से माँ भगवती की शक्ति, महिमा और आराधना का कलात्मक चित्रण किया।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आयोजित यह सांस्कृतिक श्रृंखला भारतीय कला, संगीत और आध्यात्मिक परंपराओं को एक साझा मंच प्रदान कर रही है। बाबा श्री विश्वनाथ की नगरी काशी में नवरात्रि के दौरान आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालु धर्म और संस्कृति के अद्भुत संगम का अनुभव कर रहे हैं। सांस्कृतिक संध्या ने भक्ति एवं कला के समन्वय से धाम के आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button