उत्तर प्रदेशवाराणसी

जीआरपी कैंट ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालिका को सकुशल किया बरामद, चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

Shekhar pandey

Advertisements

वाराणसी। रेलवे स्टेशन पर बच्चों की सुरक्षा और उनकी तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी की टीम ने एक नाबालिग बालिका को बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को बाल कल्याण से जुड़ी संस्था के प्रतिनिधियों को सौंप दिया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज जोन एन. कोलान्ची और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज प्रशांत वर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण तथा जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में जांच कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस टीम को एक नाबालिग बालिका घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे अपने संरक्षण में लेकर पूछताछ की। बालिका की उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई। इसके बाद उसे जीआरपी कैंट थाने लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर शिवम सिंह और कोऑर्डिनेटर गुंजा चौरसिया जीआरपी कैंट थाने पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद बालिका को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार और महिला कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button