उत्तर प्रदेशवाराणसी

शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में माँ भगवती की आराधना

Ashutosh pandey

Advertisements

वाराणसी । शक्ति उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस अवसर पर माँ भगवती की आराधना करते हुए माँ विशालाक्षी के निमित्त श्रृंगार सामग्री भगवान श्री विश्वेश्वर अर्थात् बाबा महादेव को विधि-विधान पूर्वक अर्पित कर समर्पित की गई।

साथ ही, जगत जननी माँ दुर्गा की स्तुति एवं महादेव की कृपा प्राप्ति की मंगलकामना के साथ नवदुर्गा सप्तशती का पाठ संपन्न हुआ। धाम में आयोजित इन धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से माँ भगवती एवं बाबा विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा, आस्था और समर्पण का भाव अभिव्यक्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button