उत्तर प्रदेशवाराणसी

40 वर्षों के अनुभव के साथ 16000 से भी अधिक सफल जोड़ प्रत्यारोपण

Ashutosh pandey

Advertisements

विश्व गठिया दिवस पर एपेक्स हॉस्पिटल में मरीजों ने साझा किया अपना अनुभ

वाराणसी। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर एपेक्स हॉस्पिटल एडवांस्ड जोड़ प्रत्यारोपण सेंटर द्वारा चेयरमैन एवं वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन प्रो डॉ एसके सिंह की संरक्षता में वरिष्ठ रोबोटिक एवं जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन डॉ स्वरूप पटेल ने एपेक्स हॉस्पिटल में गत 40 वर्षों में 16 हजार से भी अधिक हो चुके सफल घुटना, कूल्हा, कंधा, कुहनी, एढ़ी जोड़ प्रत्यारोपण के अपने अनुभव के संग मरीजों के अनुभव को साझा करते हुए इसके मूल कारण गठिया के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर डॉ एसके सिंह ने बताया कि पहले जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ती उम्र के साथ पाई जाती थी परंतु वर्तमान में बदलती दिनचर्या के मद्देनजर अब यह समस्या महिलाओं एवं कम उम्र के युवाओं में भी बढ़ती जा रही है। शुरूआती दौर यदि इसका पता चल जाए तो दवाइयों एवं नियमित फिजिकल थेरेपी द्वारा इसका इलाज संभव है। जोड़ ज्यादा खराब हो जाने पर दर्द से छुटकारा पाने के लिए जोड़ प्रत्यारोपण ही एक ही मात्र विकल्प है। रोबोटिक, नवीनतम तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण इम्प्लान्ट से आज लंबे समय तक चलने वाली ज़ीरो एरर सटीक और सुरक्षित प्रत्यारोपण सर्जरी किफायती दामों पर और विभिन्न कॉर्पोरेट पेनल सहित आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री राहत कोश द्वारा निःशुल्क सर्जरी सुविधा उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button